{"_id":"60192f38653b7c750257673a","slug":"wife-with-her-lover-killed-husband-dead-body-throw-in-ganga-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रेमी संग पत्नी ने डॉक्टर पति की हत्याकर गंगा में शव फेंका, लाश न मिलने से ग्रामीणों ने थाना घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रेमी संग पत्नी ने डॉक्टर पति की हत्याकर गंगा में शव फेंका, लाश न मिलने से ग्रामीणों ने थाना घेरा
Tue, 02 Feb 2021 04:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 02 Feb 2021 04:23 PM IST
विज्ञापन
थाने में जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में डॉक्टर का शव न मिलने और एनडीआरएफ की टीम के न पहुंचने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार की दोपहर में बलुआ थाने का घेराव कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, चहनियां क्षेत्र के टांडाकला निवासी होम्योपैथी चिकित्सक अरुण शर्मा की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी और शव गंगा नदी में फेंक दिया। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सोमवार को गोताखोरों की मदद से गंगा में शव की तलाश की लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम को बुलाने की बात कही गई थी, लेकिन दोपहर तक एनडीआरएफ की टीम नहीं पहुंची। इससे नाराज होकर गांव के लोगों ने बाजार बंद करा दिया और थाने का घेराव कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने अरुण के घर से नकदी और आभूषण जब्त किए हैं लेकिन उसे कागज में नहीं दर्शाया गया है। कोई अधिकारी नहीं भी नहीं पहुंचा है। पुलिस ने एनडीआरएफ को बुलाकर शव की बरामदगी और एक अन्य आरोपित को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। हालांकि अब तक शव बरामद नहीं हुआ है।