फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Wife was killed by pressing her face with a pillow

पहले तकिये से मुंह दबाकर की पत्नी की हत्या फिर पंखे से लटकाया शव

Fri, 26 Aug 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Wife was killed by pressing her face with a pillow
शिकारगंज। पुलिस ने क्षेत्र के हेतिमपुर गांव में विवाहिता छाया की मौत के मामले में पति लक्ष्मीकांत उर्फ लक्ष्मी को शुक्रवार की सुबह हेतिमपुर चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। लक्ष्मीकांत ने स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या तकिया से मुंह दबा कर की थी और शव को पंखे से लटका दिया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हेतिमपुर निवासी लक्ष्मीकांत उर्फ लक्ष्मी की शादी सोनहुल गांव निवासी सूरज की पुत्री छाया देवी के साथ 10 वर्ष पहले हुआ था। 19 अगस्त की रात छाया देवी के पति लक्ष्मीकांत ने पत्नी से अच्छे संबंध नहीं होने और वैचारिक मतभेद के कारण तकिया की मुंह दबा कर पत्नी की हत्या कर दी थी। इसके बाद मौत को आत्महत्या साबित करने के लिए खंडहरनुमा घर में फंदे से लटका दिया। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि पिछले दिनों हेतिमपुर गांव में फंदे से लटकता विवाहिता का शव बरामद हुआ था। इस मामले में विवाहिता छाया के पिता सोनहुल गांव निवासी सूरज की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा पति, सास, भतीजा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। कार्रवाई के दौरान शुक्रवार की सुबह छह बजे छाया की हत्या में शामिल उसके पति लक्ष्मीकांत उर्फ लक्ष्मी को हेतिमपुर चौराहे से गिरफ्तार कर पूछताछ की गई । इसमें लक्ष्मी ने तकिया का सहारा लेकर हत्या करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लक्ष्मी के विरुद्ध चकिया कोतवाली में दहेज हत्या मुकदमा के साथ ही भभुआ जनपद के भगवानपुर में भी हत्या का मुकदमा दर्ज है। बताया कि हत्या में प्रयुक्त तकिया बरामद कर आरोपी लक्ष्मी को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी टीम में रामपुर चौकी प्रभारी गिरीश चंद्र राय, कांस्टेबल अजय राय, किशन सरोज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed