फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Wife pours boiling oil on husband sleeping in Chandauli, condition critical

पहले भी दो बार कर चुकी है हमला: चंदौली में पत्नी ने सो रहे पति पर उड़ेला खौलता तेल, हालत गंभीर

Sun, 18 Sep 2022 09:03 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 18 Sep 2022 09:03 PM IST
सार

चंदौली जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पत्नी ने अपने ही पति पर खौलता तेल उड़ेल दिया। जिला अस्पताल में भर्ती युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। युवक के पिता बहू के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
Wife pours boiling oil on husband sleeping in Chandauli, condition critical
अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

यूपी के चंदौली जिले से पारिवारिक विवाद में एक खौफनाक वारदात की खबर सामने आई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौरी गांव में रविवार को पत्नी ने बेड पर सो रहे अपने पति पर खौलता तेल उड़ेल दिया। आनन-फानन में परिवार के लोगों ने झुलसे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


युवक के पिता महेंद्र सिंह ने बहू के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है।  सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौरी गांव निवासी महेंद्र सिंह के बेटे मंजीत सिंह ( 34 ) की शादी एक साल पहले गाजीपुर के सेवराई गांव में हुई थी।
विज्ञापन


बहू ने चिप्स छानने के लिए मंगाई थी तेल
मंजीत के पिता महेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को बहू ने चिप्स छानने के लिए तेल मांगी। इस पर मैंने दुकान से लाकर तेल दे दिया। चिप्स छानने से पहले बहू ने तेल को कड़ाही में डालकर गर्म किया। वहीं मौका देख बेड पर सो रहे बेटे मंजीत के ऊपर खौलता तेल डाल दिया। घटना में मंजीत का चेहरा बुरी तरह जल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने आगे बताया कि तेल से मंजीत का चेहरा और शरीर जल गया। मंजीत जिला चिकित्सालय के बर्न यूनिट में भर्ती है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

ससुर ने बताया कि इससे पहले भी बहू दो बार जान लेने की कोशिश कर चुकी है। सदर कोतवाल संतोष सिंह ने कहा कि परिजनों की तहरीर मिली है। उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जा रही है।
Wife pours boiling oil on husband
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed