फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Wife had her husband murdered by her lover; his throat was slit and the body dumped.

Chandauli News: पत्नी ने प्रेमी से कराई थी पति की हत्या, गला रेतकर फेंका था शव

Sat, 27 Jun 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Wife had her husband murdered by her lover; his throat was slit and the body dumped.
अलीनगर पुलिस के गिरफ्त में पति की हत्या के आरोपी पत्नी व अन्य। स्रोत:-जागरूक पाठक
चंदौली। प्रेम प्रसंग में पति बाधक बन रहा था। इसलिए पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कराई थी। प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पेंटर राजेश कुमार को गला रेतकर मारा था और शव को महेवा गौरी माइनर में फेंक दिया था।
विज्ञापन

अलीनगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्यारोपी पत्नी, प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू, बाइक, खून से सने कपड़े, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। शुक्रवार को एसपी आकाश पटेल ने पुलिस लाइन में मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह अलीनगर थाना क्षेत्र के महेवा गौरी माइनर में पुलिया के नीचे एक व्यक्ति का शव मिला था। गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। महादेवपुर निवासी रमेश ने मोर्चरी पहुंचकर शव की शिनाख्त छोटे भाई राजेश कुमार (40) के रूप में की थी। वह पेंटिंग का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश ने पुलिस को बताया कि राजेश की पत्नी उर्मिला देवी का लखमीपुर कैथापुर निवासी राहुल शर्मा उर्फ जितेंद्र शर्मा से प्रेम संबंध हैं। राजेश इसका विरोध करता था, जिससे पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। रमेश ने आरोप लगाया कि पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर राजेश की हत्या कराई है।
पुलिस की जांच और पूछताछ में पता चला कि 24 जून को उर्मिला देवी ने अपने पति को जमीन देखने के बहाने राहुल शर्मा के साथ भेजा था। राहुल अपनी बाइक की सीट के नीचे चाकू छिपाकर ले गया था। वह रास्ते में कई जगह जमीन देखने का बहाना बनाता रहा।
इसी बीच चकिया तिराहे के पास राजेश ने शराब खरीदकर पी। देर शाम महेवा नहर के पास पहुंचने पर उसने बची हुई शराब पी। इसी दौरान राहुल के दोस्त विनोद पाल ने राजेश को पकड़ लिया और राहुल शर्मा ने धारदार चाकू से उसका गला रेत दिया।
इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने शव को नहर में फेंक दिया और चाकू व खून से सने कपड़े लेकर भाग गए।
एसपी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगाई गई थीं। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर रेवसा अंडरपास के पास बाइक से बिहार की ओर भाग रहे राहुल शर्मा और विनोद पाल को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने राजेश की पत्नी उर्मिला देवी को भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक राहुल शर्मा ने पूछताछ में बताया कि कई साल से वह राजेश के घर आता-जाता था। इसी दौरान उसकी उर्मिला देवी से करीबी बढ़ी और दोनों के बीच प्रेम हो गया। राजेश इसका विरोध करता था।

इसलिए उर्मिला ने अपने पति की हत्या के लिए राहुल पर दबाव बनाया। इसके बदले दस हजार रुपये का लालच भी दिया।
राहुल ने अपने साथी विनोद पाल को योजना में शामिल किया और दोनों ने मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू, एक बाइक, खून से सने कपड़े, दो मोबाइल फोन और 870 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed