{"_id":"675dd93086f18a48a00b0224","slug":"while-demolishing-the-house-debris-fell-on-someone-elses-house-complaint-filed-chandauli-news-c-189-1-svns1013-124468-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मकान तोड़ते समय दूसरे के घर पर गिरा मलबा, दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मकान तोड़ते समय दूसरे के घर पर गिरा मलबा, दी तहरीर
विज्ञापन
पडाव। स्थानीय चौराहे से टेंगरा मोड़ तक फोरलेन के लिए शनिवार को चिह्नित किए गए कच्चे और पक्के निर्माण तोड़े गए।
इस दौरान चौरहट में एक मकान का मलबा जगदीश पटेल के घर पर गिर पड़ा, जिससे उनकी छत और किचन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
चौरहट में दोपहर बाद जेसीबी से मकान तोड़ते समय उसका मलबा भरभरा कर जगदीश पटेल के घर में गिर गया। इससे हड़कंप मच गया। हादसे में कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन जगदीश के घर की छत और किचन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद लोग हंगामा करने लगे।
ग्रामीणों का कहना था कि सुरक्षा के इंतजाम किए बिना मकानों को तोड़ा जा रहा है। मौके पर पहुंचे मुगलसराय थानाध्यक्ष ने लोगों को शांत कराया। वहीं, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों ने उनकी छत और किचन की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।