{"_id":"60b7c26c8ebc3e00c759d857","slug":"when-the-sound-of-gunshots-in-the-morning-chandauli-news-vns5927010182","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोर में जब गूंजी गोलियों की तड़तड़ाहट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोर में जब गूंजी गोलियों की तड़तड़ाहट
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर बलुआ थाना क्षेत्र के फूलपुर ठाकुर पोखरे के पास से अगवा चिकित्सक को बरामद करने की जद्दोजहद के बीच सोमवार को भोर में अलीनगर थाना क्षेत्र के बिलारीडीह के समीप पुलिस और अपहरणकर्ताओं के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच छह फायर हुए। भोर में गोलियां की तड़तड़ाहट ग्रामीणों ने सुनी तो सभी सन्न रह गए। घटनास्थल के आस-पास ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बाद में ग्रामीणों को पता चला कि पुलिस ने किसी बदमाश के खिलाफ कार्रवाई की है।
बलुआ थाना क्षेत्र के रईया गांव निवासी चिकित्सक डॉ. अमरेश्वर अपरहण के बाद से पुलिस की चुनौतियां बढ़ गई थी। पूरे जिले की फोर्स सिर्फ चिकित्सक को ही ढूंढने में लगी थी। इस पुलिस की एक टेक्निकल टीम चिकित्सक के मोबाइल पर निगाहें लगाई हुई थी। मंगलवार को दिन में अपहरणकर्ताओं ने चिकित्सक के परिवार वालों को उसके ही मोबाइल से फोन किया। घर पर फोन की घंटी बजते ही पुलिस की सर्विलांस टीम सक्रिय हो गई। सूत्रों के अनुसार चिकित्सक के मोबाइल की लोकेशन शाम के बाद से पीडीडीयू नगर क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के आसपास मिलने लगी। रात तक पीडीडीयू नगर स्थित रेलवे स्टेशन गेट के पास पुलिस की छावनी के रूप में तब्दील हो गई। हर चार पहिया व दो पहिया वाहनों की बारीकि से जांच शुरू कर दी।
इस बीच पुलिस को बदमाशों की सही लोकेशन मिल गई। इसके बाद बबुरी, अलीनगर, मुगलसराय व बलुआ थाने की पुलिस ने कटेसर से लेकर बिलारीडीह के पास घेराबंदी कर ली। इस दौरान बुधवार को भोर में लगभग साढ़े चार बजे संदेह के आधार पर पुलिस की टीम ने एक कार का पीछा करना शुरू किया। बदमाशों की कार जैसे ही बिलारीडीह के समीप पहुंची कि तभी उन्होंने पुलिस की गाड़ी पर फायर कर दिया। इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी फायर किया। हालांकि बदमाशों इतने अच्छे निशाने बाज थे कि उनकी पिस्टल से निकली गोली पुलिस की गाड़ी में जा लगी। इस दौरान खुद को घिरता देख बदमाश एक स्थान पर गाड़ी रोककर पैदल ही भागने लगे।
विज्ञापन
जिस पर पुलिस ने एक बदमाश के पैर गोली मार दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने कार को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से फिरौती की रकम बरामद की। वहीं पूछताछ के बाद टेंगरा मोड़ स्थित एक घर में छापा मार कर अन्य दो बदमाशों को पकड़ लिया तथा चिकित्सक को वहीं से बरामद भी किया।