फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   When the electric wire, the young man

बिजली का तार ठीक करते समय करेंट की चपेट में आया युवक, मौत

Sun, 19 Sep 2021 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
When the electric wire, the young man
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना के संघती गांव में शनिवार की देर शाम करंट की चपेट में आने से संजय यादव (34) पुत्र सुक्खू की मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने पंचायत के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी सुक्खू के चार बेटों में सबसे छोटा संजय यादव घर पर ही रहता था। शनिवार की शाम तकनीकी खराबी से उसके घर की बिजली गुल हो गई। ऐसे में वह तार चेक करने लगा। इसी बीच वह करेंट की चपेट में आ गया। इससे गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार वालों ने किसी तरह तार से उसे छुड़ाया और पीडीडीयू नगर स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार वालों में कोहराम मच गया। संजय की पत्नी सुनीता और छोटे-छोटे दो बेटों का का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। बाद में आपसी पंचायत के बाद पुलिस को सूचना दिए बिना परिवार वालों ने शव का अंतिक संस्कार कैली घाट पर कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिवार को सकलडीहा विधायक प्रभुनारायन यादव ने उसके घर पहुंच कर परिवार वालों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed