फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thieves beat up an ailing teenager and made off with jewellery worth lakhs from the house.

Chandauli News: बीमार किशोर को पीटकर घर से लाखों के जेवर समेट ले गए चोर

Sat, 31 Oct 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Thieves beat up an ailing teenager and made off with jewellery worth lakhs from the house.
चहनियां के इटवा में चोरी के बाद बिखरे पड़े सामान को दिखाते पीड़ित। स्रोत:-जागरूक पाठक - फोटो : Archive
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के इटवां गांव में चोर बृहस्पतिवार की रात एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी उठा ले गए। इससे पहले चोरों ने घर में सो रहे बीमार किशोर को अचेत करने के लिए मुंह पर स्प्रे छिड़का। विरोध करने पर उसके सिर और पीठ पर हमला कर दिया। इसके बाद चोर छत के रास्ते भाग गए। घटना से गांव में दहशत है।
विज्ञापन

खेती किसानी कर गांव निवासी मुन्ना प्रजापति परिवार का पालन पोषण करते हैं। मुन्ना प्रजापति ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात परिवार के लोग सो रहे थे। आधी रात के बाद चोर घर में घुसे और करीब दो से तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात के अलावा 12 हजार रुपये नकद लेकर भाग निकले। वारदात के समय घर में 17 वर्षीय बीमार किशोर अकेले सो रहा था। चोरों ने पहले उसके मुंह पर कोई स्प्रे छिड़का। किशोर ने विरोध किया तो उसके सिर और पीठ पर हमला कर दिया। इसके बाद छत के रास्ते भाग निकले।
विज्ञापन

सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग सकते में आ गए। शोर सुनकर आस-पास के लोग एकत्र हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। वहीं चोरी की घटना से लोगों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। रात में पुलिस गश्त प्रभावी नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों से रात में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। बलुआ थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed