{"_id":"6ae4ef6cebeb85533104f3ce","slug":"52-kilometers-of-road-are-set-to-be-repaired-potholes-have-been-filled-on-20-kilometers-and-work-is-ongoing-on-the-rest-chandauli-news-c-189-1-svns1011-156989-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 52 किलोमीटर सड़क की होनी है मरम्मत, 20 किलोमीटर के गड्ढे भरे, बाकी पर काम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 52 किलोमीटर सड़क की होनी है मरम्मत, 20 किलोमीटर के गड्ढे भरे, बाकी पर काम जारी
विज्ञापन
पखनपुरा गांव में चल रहा खोदे गए गड्ढों को भरने का चल रहा काम। स्रोत:-जागरूक पाठक
- फोटो : Archive
पीडीडीयू नगर। जल जीवन मिशन की हर घर नल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए कई गांवों में खोदी गई 52 किलोमीटर सड़क की मरम्मत की जा रही है। शासनस्तर से 10 नवंबर तक खोदी गई सभी सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश मिलने के बाद जिले में करीब 20 किलोमीटर सड़कों के गड्ढे भर दिए गए हैं। बाकी 32 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत की जानी है। जल निगम ग्रामीण का दावा है कि निर्धारित समय में सभी सड़कों की मरम्मत करा दी जाएगी।
जल निगम की ओर से हर घर जल पहुंचाने के लिए 146 योजनाओं के तहत 52 किलोमीटर सड़कें खोदी गई थीं। इसके बाद निगम ने ‘घर-घर पहुंचा पानी, अब सड़कों को संवारने का काम’ अभियान शुरू किया है। इसके तहत कार्यदायी संस्थाओं को खोदी गई सभी सड़कों की मरम्मत का लक्ष्य दिया गया है। अभियान 10 नवंबर तक चलेगा।
हर घर नल जल योजना के तहत गांवों में दो से तीन वर्षों से पाइपलाइन बिछाने के लिए गलियों और रास्तों को खोदा जा रहा था। कई स्थानों पर पाइपलाइन बिछाने के बाद गड्ढों को भरने और सड़कों की मरम्मत में देर हुई। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से फिसलन की स्थिति बन गई थी। इससे ग्रामीणों के गिरकर घायल होने की शिकायतें सामने आ रही थीं। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या की जानकारी मिलने के बाद शासन के निर्देश पर गड्ढों को भरने और सड़कों को दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन
उधर, सदर ब्लॉक के फतेहपुर कोट में 600 मीटर मार्ग का निर्माण करा दिया गया है। फतेहपुर खुर्द में 50 मीटर सीसी रोड बनवाई गई है। सेवइया पट्टीदारी में 900 मीटर और पखनपुरा में 70 मीटर सीसी रोड बनवाई गई है। इसके अलावा अन्य योजनाओं के तहत सड़कों पर खोदे गए गड्ढों की मरम्मत का काम भी जारी है। जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता विवेक कुमार का कहना है कि विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत उन सभी सड़कों और गलियों को चिह्नित कर उनकी मरम्मत कराई जा रही है, जिन्हें पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदा गया था। कार्यदायी संस्थाओं को 10 नवंबर तक सड़कों पर खोदे गए गड्ढों की मरम्मत करने के निर्देश दिए गए हैं।