UP Crime: चोरी की जांच करने पहुंची पुलिस तो सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा, किराए के मकान से युवक-युवतियों को पकड़ा
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में चोरी की जांच करने के लिए पुलिस पहुंची तो सेक्स रैकेट का खुलासा हुई। किराए के मकान से पुलिस ने युवक और युवतियों को गिरफ्तार किया।
विस्तार
मढ़िया गांव में सपा के महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल का मकान है। कुछ दिन पहले चोरों ने उनके घर से लाखों रुपए मूल्य के जेवरात और नगदी चुरा ली थी। इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। जांच में पता चला की गांव में ही गोपाल पटेल ने अपना मकान किराए पर दे रखा है। मकान में बंगाल, बिहार से अनजान लोग आते रहते हैं। यही नहीं अक्सर लड़कियां भी अति हैं।
शक के आधार पर जलीलपुर पुलिस चौकी इंचार्ज अमित सिंह दल बल के साथ सोमवार की शाम पूछताछ के लिए पहुंचे। गोपाल पटेल के मकान पर पहुंचे तो यहां का दृश्य देख चौक गए। यहां दो युवक और युवतियां रंगरेलियां मनाते मिले।
पकड़ी गई दोनों युवतियां छपरा बिहार कि बताई जाती है। जबकि युवक महाबलपुर और बंगाल के प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि यहां बंगाल और बिहार से लड़कियां लाई जाती है और आन कॉल बनारस में गंगा घाट के किनारे के होटलों में भेजी जाती है।
पुलिस चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में सीओ पीडीडीयू नगर आशुतोष ने बताया कि पड़ाव के मढ़िया गांव में आन कॉल एस्कॉर्ट सर्विस का पता चला है। दो युवक और युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।