फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   When favorite song not played on DJ soldier fire by pistol three people got shot in chandauli

'फौजी' ने फैलाया आतंक: डीजे पर पूरी न हुई फरमाइश तो फौजी ने कर दी पिस्टल से फायरिंग, तीन लोगों को लगी गोली

Thu, 07 Dec 2023 04:28 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीडीडीयू नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, पीडीडीयू नगर Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 07 Dec 2023 04:28 PM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक धीना रमेश यादव ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि घटना रात लगभग 10 बजे की है फायर करने वाले आरोपी फौजी ओमप्रकाश को हिरासत में ले लिया गया है। तीनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। 

विज्ञापन
When favorite song not played on DJ soldier fire by pistol three people got shot in chandauli
फौजी ने मारी बराती में की फायरिंग में घायल लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के चंदौसी स्थित धीना थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव में बुधवार की देर रात आई बरात में मनपसंद गाना न बजाने पर विवाद हो गया। बराती की ओर से आए फौजी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। जिससे महिला समेत तीन लोगों को गोली लग गई। दो की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाया गया। हालांकि तीनों खतरे से बाहर हैं। पुलिस फौजी को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन

धीना थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव में बुधवार को मैनेजर बिन्द के घर गाजीपुर जनपद से बरात आई थी। बरात में डीजे पर नाचने को लेकर उपजे विवाद में घराती और बराती पक्ष में कुछ विवाद पैदा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बरात में आए एक फौजी ओमप्रकाश द्वारा अपने 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया गया। जिसमें मुरलीपुर निवासी रवि 25 वर्ष पुत्र राम भोग और उसकी बड़ी बहन रिंकी 30 वर्ष पुत्री राम भोग को जहां गोली लगी वहीं बराती पक्ष के अमित कुमार बिंद 32 वर्ष निवासी सौरम थाना नंदगंज गाजीपुर को भी पैर में गोली लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही धीना पुलिस मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को पुलिस के साथ जिला चिकित्सालय चंदौली भेज दिया गया जिसमें से दो घायलों को जिन्हें गंभीर चोट आई थी। रवि और रिकी को ट्रामा सेंटर वाराणसी इलाज हेतु रेफर कर दिया गया जबकि अमित कुमार का इलाज जिला चिकित्सालय में ही चल रहा है। 

विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक धीना रमेश यादव ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि घटना रात लगभग 10 बजे की है फायर करने वाले आरोपी फौजी ओमप्रकाश को हिरासत में ले लिया गया है। तीनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। मौके पर शांति है प्रभारी निरीक्षक ने प्रथम जांच के तहत बताया कि विवाद डीजे पर नाचने को लेकर ही पैदा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed