फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   When asked for the facility broke student fees

सुविधा शुल्क मांगे जाने पर भड़के छात्र

Sun, 15 Mar 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो, चंदौली, अमर उजाला
ब्यूरो, चंदौली, अमर उजाला Updated Sun, 15 Mar 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
When asked for the facility broke student fees
क्षेत्र के काजीपुर गांव स्थित इंटर कालेज पर यूपी बोर्ड का परीक्षा दे रहे इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों ने शनिवार की शाम 6 बजे नगर के नेशनल इंटर कालेज के सामने विद्यालय प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परीक्षार्थियों का आरोप था कि उनसे सुविधा शुल्क के रूप में 500 रुपये मांगा जा रहा है। वहीं इस बाबत डीआईओएस मालती राय ने फोन पर छात्रों के आरोपों की जांचकर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया तब जाकर छात्र शांत हुए ।
विज्ञापन



नगर के नेशनल इंटर कालेज के इंटरमीडिएट  छात्रों का परीक्षा केंद्र काजीपुर गांव स्थित डा भीम राव अंबेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर गया है।

शनिवार की दोपहर गणित द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा समाप्त होने पर छात्रों की भीड़ नगर के जी टी रोड स्थित नेशनल इंटर कालेज के समीप पहुंचकर काजीपुर के विद्यालय प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


 इस दौरान छात्रों ने आरोप लगाया कि  विद्यालय प्रबंधक द्वारा सुविधा शुल्क के नाम पर 500 सौ रुपये की मांग की जा रही है जिसका विरोध करने पर छात्रों को प्रताड़ित भी किया जा रहा है। इससे उग्र छात्रों ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने पर भी की। इस पूरे मामले पर डीआईओएस मालती राय ने बताया की यदि छात्रों की ऐसी शिकायत है तो इस पर जांच कराकर उचित कार्यवाही की जाएगी। वहीं दूसरी ओर डा. भीम राव अंबेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक गंगा यादव ने बताया कि छात्रों का आरोप सरासर गलत है। परीक्षा में कड़ाई करने के कारण ऐसी हरकतें की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed