फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Wheat, gram, peas and pigeon pea crops kept in the barn turned to ashes due to fire

Chandauli News: आग लगने से खलिहान में रखी गेहूं, चना, मटर और अरहर की फसल राख

Wed, 02 Apr 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Wheat, gram, peas and pigeon pea crops kept in the barn turned to ashes due to fire
नौगढ़। मगरही ग्राम पंचायत के सुखदेवपुर गांव के खलिहान में मंगलवार की शाम आग लगने से गेहूं, चना, मटर और अरहर की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत कर किसी तरह आग बुझाई। इससे आसपास के खेत की फसलें आग की चपेट में आने से बच गईं।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले की सीमा पर सुखदेवपुर गांव में मुन्नालाल केसरी के खलिहान में मंगलवार की शाम आग लग गई। आग देख ग्रामीण शोर मचाते हुए पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर मुन्नालाल भी पहुंच गए। इस बीच आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की सूचना पर गोटी बांध गांव के प्रधान संदीप जायसवाल ने पानी से भरा अपना टैंकर मौके पर भेजा। फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद आग बुझाई गई। हालांकि तब तक खलिहान में रखी तीन बीघा गेहूं, डेढ़ बीघा अरहर, चना, मटर, सरसों आदि की फसल जलकर राख हो चुकी थी। आग की घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर लेखपाल व पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed