फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Wheat crop burnt by short circuit 25 bigha in chandauli

यूपी: शॉर्ट सर्किट से 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हुई, मौके पर नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड, किसानों ने बुझाई आग

Thu, 01 Apr 2021 05:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 01 Apr 2021 05:03 PM IST
विज्ञापन
Wheat crop burnt by short circuit 25 bigha in chandauli
गेहूं की फसल जलकर राख - फोटो : अमर उजाला

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के संघति गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग के कारण लगभग 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। हालांकि ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया। वहीं फायर ब्रिगेड के देरी से पहुंचने पर किसान आक्रोशित हो गए औऱ अलीनगर-सकलडीहा मार्ग जाम कर दिया। लेकिन पुलिस के समझाने बुझाने के बाद जाम समाप्त हुआ।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, संघति गांव के पास लगे ट्रांसफार्मर के पास गुरुवार को दो पक्षी आपस में लड़ते हुए विद्युत तार से टकरा गए। इससे हुई शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से गेहूं की फसल में लगी आग हवा के रफ्तार की तरह धू-धू कर जलने लगी।
विज्ञापन


यह देख संघति, कुछमन, केशवपुर सहित तमाम गांव के राहगीर आग लाठी-डंडे से लैस होकर आग बुझाने में जुट गए। हालांकि लगभग एक घंटे में किसी प्रकार ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक लगभग 25 बीघा संघति व कुछमन के किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं, फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बावजूद काफी देर से पहुंचने से आक्रोशित किसानों ने अलीनगर-सकलडीहा मार्ग कुछ देर के लिए जाम कर दिया। लेकिन चौकी प्रभारी राजेश त्रिपाठी के समझाने बुझाने के बाद जाम समाप्त कर दिया।

थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने पहुंचकर इसकी जानकारी एसडीएम मुगलसराय प्रदीप कुमार को दी। इन्होंने लेखपाल वीरेंद्र कुमार को भेजकर रिपोर्ट लगाने को निर्देशित किया। लेखपाल वीरेंद्र कुमार एक एक किसानों की जांच कर रिपोर्ट लगाने की कार्रवाई में जुट गए।

घटना की जानकारी होते ही सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव ने मौके पर पहुंचकर जिला अधिकारी संजीव कुमार सिंह से मोबाइल पर वार्ता कर इससे अवगत कराया। वहीं सभी किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की। उन्होंने किसानों की तैयार फसल नष्ट होने से आर्थिक स्थिति चरमरा जाएगी।

संघति व कुछमन के इन किसानों की जली गेहूं की फसल विश्वा में।
1- भुवनेश शर्मा- 18 बीघा
2- रामलाल - 4 बीघा
3- रामायण - 5 बीघा
4- सुखराम - 30 बीघा
5- बिहारी - 5 बीघा
6- शिकारी - 5 बीघा
7- लक्ष्मण प्रजापति - 22 बीघा
8- अनिल कुमार -7 बीघा
9- बद्रीराम -7 बीघा
10- फूला देवी - 7 बीघा
11- सुनील - 7 बीघा
12- जितेंद्र गुप्ता - 10 बीघा
13- सुभाष यादव - 10 बीघा
14- लालचंद्र - 4 बीघा
15- राजेंद्र गुप्ता 10 
16- विंध्याचल सिंह 20 
17- राजेंद्र सिंह 16 
18- हृदय नारायण मिश्रा 60
19- उदय नारायण मिश्र 60
20- राजीव सिंह 40 
21- लालजी तिवारी 40 
22- राजेंद्र सिंह 20
23- जितेंद्र सिंह 20 
24- फतेह बहादुर यादव 12
25- दया यादव 10 
26- रामकुवर यादव 7 
27- रामजी राम 10 
28- उदय मौर्य 16

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed