{"_id":"662a0d3459bca7ee580eea5f","slug":"wheat-crop-and-straw-burnt-to-ashes-due-to-fire-in-chandauli-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: गेहूं लदी ट्रैक्टर ट्राली में अचानक लगी आग, सात बीघा फसल और पुआल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: गेहूं लदी ट्रैक्टर ट्राली में अचानक लगी आग, सात बीघा फसल और पुआल जलकर राख
Thu, 25 Apr 2024 01:28 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 25 Apr 2024 01:28 PM IST
सार
चंदौली में खेत में गेहूं की फसल लदी ट्रैक्टर ट्राली में अचानक आग लगने से फसल के साथ पुआल भी जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने मुआयना कर किसान को मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
गेहूं की फसल व पुआल जलकर राख
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के ग्राम परसिया गांव में रामनिवास यादव के खेत में सुबह ट्रैक्टर ट्राली पर रखी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। जब तक लोग आग बुझाने का प्रयास करते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसने सात बीघा गेहूं की फसल को राख कर दिया। इसके साथ ही चार बीघा पराली भी जल गई। आग लगने का सही कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
यह है मामला
गुरुवार को सुबह दस बजे परसिया गांव के रामनिवास यादव के खेत में ट्रैक्टर ट्राली पर गेहूं की फसल काटने के बाद की रखी गई थी, जिसमें आग लग गई। आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने आग देखकर दमकल गाड़ी को सूचना दी, लेकिन गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। इससे आग बढ़ती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बाल्टी के पानी की सहायता से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। किसान रामनिवास ने बताया कि वह सात बीघा भूमि में गेहूं की फसल बोया हुआ था। फसल काटकर ट्रॉली पर रखा हुआ था। आग लगने से पूरी फसल जलकर राख हो गई। अब खाने के लिए एक दाना तक नहीं बता।
घटना की जानकारी होने पर हल्का लेखपाल सद्दाफ खान मौके पर पहुंचे और पूरी मदद का भरोसा दिलाया। एसडीएम आलोक कुमार ने बताया कि किसान की पूरी मदद की जाएगी। लेखपाल को जल्द रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।