{"_id":"675d99fed141c3de7e053487","slug":"what-happened-when-forest-workers-were-chased-with-axes-and-sickles-police-in-action-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli : क्या हुआ जब वनकर्मियों को कुल्हाड़ी और फरसा लेकर दौड़ाया, पुलिस एक्शन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli : क्या हुआ जब वनकर्मियों को कुल्हाड़ी और फरसा लेकर दौड़ाया, पुलिस एक्शन में
Sat, 14 Dec 2024 08:15 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 14 Dec 2024 08:15 PM IST
सार
वनकर्मियों को धारदार हथियार लेकर दौड़ाने के मामले में पुलिस ने नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि 10 दिसंबर को वनकर्मी वन विभाग की जमीन बताकर खेती रोकने गए थे जहां किसानों ने उन्हें दौड़ा लिया था।
विज्ञापन
जांच करते अधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
चकरघट्टा थाना क्षेत्र के भैसौड़ा गांव में 10 दिसंबर को वनकर्मी वन विभाग की जमीन बताकर उसपर खेती कर रहे किसानों को रोकने पहुंचे। नोंकझोंक के बाद किसानों ने उन्हें कुल्हाड़ी और फरसा लेकर दौड़ लिया। इस मामले में वनकर्मियों की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार की शाम नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसके बाद पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी लेकिन किसी की भी गिरफ़्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
भैसौड़ा गांव में 10 दिसंबर को कुछ किसान गेहूं की बोआई कर रहे थे।
इसी दौरान वन विभाग की टीम पहुंची और किसानों को खेती करने से रोका, बताया कि यह वन विभाग की जमीन है। जबकि किसानों ने जमीन का पट्टा दिखाया और बताया कि वे पिछले 20 वर्षों से खेती कर रहे हैं। जिसके बाद ग्रामीणों और वनकर्मियों में नोंकझोंक होने लगी। वनकर्मियों द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार विवाद ज्यादा बढ़ा तो गांव की महिलाओं और पुरुषों ने कुल्हाड़ी और फरसा लेकर उन्हें दौड़ा लिया। उन्होंने भागकर जान बचाई। वनकर्मियों ने नौ लोगों के खिलाफ नामजद व कुछ अज्ञात के ख़िलाफ़ तहरीर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच कर शनिवार को नौ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में क्षेत्रधिकारी कृष्णमुरारी शर्मा ने कहा कि वनविभाग की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन