फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   wether

मौसम ने फिर बदली करवट, बूंदा बांदी से बढ़ी ठंड

Sat, 18 Jan 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
wether
पीडीडीयू नगर। मौसम ने शुक्रवार को करवट बदली और दोपहर से बूंदा बांदी शुरू होने से ठंड बढ़ गई। यही नहीं नगरीय इलाकों में कीचड़ से फिसलन की स्थिति हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान भी गेहूं और आलू के फसल नष्ट होने की आशंका जता रहे हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 14 डिग्री रहा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 14 डिग्री तापमान रहा। इस तरह बारिश के बाद अधिकतम चार डिग्री तापमान में कमी आई है। पिछले वर्ष आज के ही दिन अधिकतम 23 और न्यूनतमम सात डिग्री तापमान रहा था।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने पिछले दिनों बारिश होने और ठंड तेज होने का अनुमान व्यक्त किया था। हालांकि बृस्पतिवार को मौसम साफ होने और धूप खिली होने की वजह से लगा कि यह अनुमान ही रहेगा। बृहस्पतिवार को आधी रात के बाद मौसम ने करवट बदली और आसमान में बादल छा गए। शुक्रवार की सुबह बदली संग हवाएं चलने से ठंड बढ़ने लगी। इससे स्कूल जाने वाले बच्चां को दिक्कत हुई। दोपहर बाद बूंदा-बांदी शुरू हो गई। बूंदा-बांदी से नगरीय इलाकों में कीचड़ की स्थिति हो गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में चार डिग्री की कमी आई और अधिकतम तापमान 19 डिग्री पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रही। बृहस्पतिवार को अधिकतम 23 और न्यूनतम 14 डिग्री तापमान रहा। इस वर्ष दिसंबर माह में बारिश की वजह से धान की कटाई नहीं हुई, वहीं गेहूं की बुआई में भी दिक्कत आई है। सब्जी की फसल भी खराब हुई है। वहीं हल्की बारिश की वजह से फसलों के नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed