{"_id":"64ac550ea78f8431d401ead7","slug":"went-to-see-kashi-the-young-man-drowned-in-the-ganges-chandauli-news-c-20-vns1009-287531-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: काशी दर्शन करने गया युवक की गंगा में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: काशी दर्शन करने गया युवक की गंगा में डूबा
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सावन के पहले सोमवार को काशी विश्वनाथ का दर्शन करने गए दो युवक रविवार की रात शीतला घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूबने लगे। एक ने रस्सी पकड़कर जान बचा ली जबकि दूसरे युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई। एनडीआरएफ ने अंकित का शव निकाला। अंकित चौहान(22)
मुगलसराय थाना क्षेत्र के न्यू महाल निवासी अंकित चौहान (22) इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने के बाद मोबाइल की दुकान चलाता था। मुहल्ले का आयुष अपने मित्रों के साथ रविवार को ही वाराणसी काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए जाने वाला था। उसके मित्र उसे छोड़कर चले गए तो वह अकेले ही वाराणसी जाने लगा। गली में उसकी मुलाकात अंकित से हो गई। अंकित भी उसके साथ जाने के लिए तैयार हो गया।
दोनों देर रात वाराणसी के शीतला घाट पर पहुंचे और गंगा में स्नान करने लगे। स्नान करते समय वे चेतावनी रस्सी को पार कर गए और डूबने लगे। आयुष ने किसी तरह रस्सी पकड़ लिया जबकि अंकित पानी में बह गया। शोर मचाने पर नाविक और गोताखोर पहुंचे लेकिन तब तक गंगा में वह समा गया।
विज्ञापन
दशाश्वमेध पुलिस और जल पुलिस भी सूचना पाकर पहुंची और खोजबीन में जुट गई। रात होने के चलते शव की खोजबीन नहीं हो सकी। सोमवार की सुबह एनडीआरएफ और जल पुलिस ने खोजबीन की तो शीतला घाट से ही अंकित का शव बरामद हुआ। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। दशाश्वमेध पुलिस ने पंचनामा के बाद शव परिजनों को साैंप दिया।
जितेंद्र चौहान के दो पुत्र अंकित, अंशु और तीन पुत्रियां पूर्णिमा, गोल्डी और खुशी मां चंचल देवी के साथ रहती हैं। पिता के निधन के बाद अंकित दादा जगतनारायण चौहान का चहेता था। परिवार का बड़ा बेटा होने के नाते सभी उसको प्यार करते थे। उसकी मौत से परिवार सदमे में है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है।