{"_id":"681faa3c33f1ac3c040a53a1","slug":"weddings-in-the-lawn-parking-on-the-road-vehicles-crawl-till-11-pm-chandauli-news-c-189-1-svns1010-130927-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: लॉन में शादी, सड़क पर पार्किंग रात 11 बजे तक रेंगते हैं वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: लॉन में शादी, सड़क पर पार्किंग रात 11 बजे तक रेंगते हैं वाहन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर क्षेत्र के ज्यादातर लॉन में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। लगन के सीजन में लाॅन के बाहर मुख्य सड़क पर वाहन खड़े किए जाते है।
इससे जाम लगता है। नई बस्ती के पास दो बड़े लॉन हैं। यहां लगन के सीजन में 800 से ज्यादा वाहन सड़क पर खड़े होते हैं।
इसके चलते 6-8 घंटे जाम स्थित रहती है। लॉन के पास 300 मीटर की दूरी पूरी करने में लोगों को तीन घंटे से ज्यादा समय लग जाता है। पीडीडीयू नगर में 12 से ज्यादा लॉन है। इसमें 7 से ज्यादा लॉन के पास अपनी पार्किंग ही नहीं है।
नई बस्ती के पास सिक्स लेन के निर्माण की वजह से एक लेन की सड़क को खोदकर निर्माण चल रहा है। मात्र एक ही लेन सड़क शेष बची है। उसपर भी लाॅन वाले सैकड़ों वाहन खड़े करवा देते हैं।
विज्ञापन
इससे राहगीरों को दिक्कत होती है। नई बस्ती में 5 मई की शाम की स्थिति सबसे खराब थी। बारिश के दौरान हजारों लोग जाम में फंसे हुए थे। दोनों बड़े लॉन के सामने सैकड़ों वाहन खड़े थे। जाम छुड़ाने के लिए मौके पर कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। रात 11 बजे भी वाहन रेंगते रहे।