फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Weather will change again, possibility of rain and hailstorm from today

Chandauli News: फिर बदलेगा मौसम, आज से बारिश और ओलावृष्टि की आशंका

Mon, 01 Apr 2024 06:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
Weather will change again, possibility of rain and hailstorm from today
पीडीडीयू नगर। गर्मी की मार झेल रहे जनपदवासियों को कुछ दिनों तक राहत मिलने के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जिले के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जो कुछ दिनों तक जारी रहेगी। हालांकि इसके बाद धीरे-धीरे गर्मी का प्रकोप बढ़ना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने ईरान के आसपास एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के पश्चिमोत्तर और दक्षिणी भाग में सोमवार को बारिश व कहीं-कहीं ओलावृष्टि की आशंका जताई है। कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ ओले गिरने के भी आसार हैं। इस परिवर्तन का असर जिले के मौसम पर भी पड़ेगा। इससे लोगों को इन दिनों पड़ रही गर्मी से राहत मिल सकती है। जिले में गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन के साथ रात के तापमान में भी वृद्धि होने लगी है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को मौसम में परिवर्तन होने से अधिकतम तापमान के 35 और न्यूनतम के 19 डिग्री पर पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई है। इसके बाद चार अप्रैल तक तापमान 20 डिग्री के आसपास बना रहेगा जबकि छह अप्रैल से अधिकतम तापमान के 40 और न्यूनतम के 23 डिग्री हो जाने से जिले में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगेगा।
विज्ञापन


मौसम में परिवर्तन के कारण राजधानी लखनऊ सहित कुछ अन्य जिलों में भी आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर पड़ने पर निचले क्षोभमंडल में हवा की दिशा बदल कर पछुआ होने व गति बढ़ने के कारण एक अप्रैल से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। - अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, राज्य कृषि व मौसम विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed