फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Weather changed, it rained for 15 minutes with thunder and lightning in the morning

Chandauli News: बदला मौसम, सुबह गरज-चमक के साथ 15 मिनट हुई बारिश

Fri, 21 Mar 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Weather changed, it rained for 15 minutes with thunder and lightning in the morning
पीडीडीयू नगर। जिले में मौसम में एक बार फिर बदलाव हुआ है। बृहस्पतिवार की सुबह गरज-चमक के साथ करीब 15 मिनट तक बारिश हुई। हालांकि इसके बाद दिनभर धूप-छांव का खेल चलता रहा। जिले में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिन तक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन


बुधवार की रात से ही आसमान में बादल छाए रहे। बृहस्पतिवार की सुबह पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। पछुआ हवा संग बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह 10 बजे के करीब जिले के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हुई। बिजली कड़कने से नगर की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। चंदासी उपकेंद्र से निकले कई फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। फीडर संख्या दो में वोल्टेज हाफ हो गया। बारिश रुकने के बाद विद्युत निगम के कर्मियों ने गड़बड़ी दूर कर करीब एक घंटे बाद आपूर्ति बहाल की। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी दो से तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। बताया कि बारिश से फसलों का नुकसान हो सकता है। गेहूं की फसल ज्यादा प्रभावित होगी। उन्होंने किसानों को फसलों की सिंचाई बंद करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed