Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   UP Weather Heavy rain in Chandauli relief from heat hot roads got refreshed children started bathing

UP Weather: चंदौली में झमाझम बारिश...गर्मी से राहत, तप रही सड़कों को मिली तरावट; नहाने लगे बच्चे

Tue, 17 Jun 2025 12:44 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 17 Jun 2025 12:44 AM IST
सार

UP Weather News: उत्तर प्रदेश के चंदाैली में सोमवार की रात तेज बारिश से लोग खुश हो गए। गर्मी से राहत मिल गई। तपन थोड़ी कम होने से सड़कों पर भीड़ देखी गई। बारिश के पानी में बच्चे-बड़े भींगते नजर आए।

विज्ञापन
UP Weather Heavy rain in Chandauli relief from heat hot roads got refreshed children started bathing
सोमवार सुबह शहर में हुई बारिश के दौरान छाता लगाकर जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में मानसून आने की तिथि 21-22 जून है। इस बीच प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। सोमवार को सुबह से धूप निकली रही, लेकिन दोपहर बाद मौसम बदल गया। आसमान में बादल छा गए और गरज के साथ करीब आधे घंटे तक रिमझिम बारिश हुई। बारिश होने से जिले में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई।

विज्ञापन


रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस था, वहीं सोमवार को यह 38 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान रविवार के 29 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री डिग्री सेल्सियस गिरकर 28 पर पहुंच गया। तापमान में गिरावट से लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली। सोमवार की सुबह कड़ी धूप निकलने के कारण उमस भरी गर्मी लोगों को सताती रही।
विज्ञापन


इसके बाद दोपहर में करीब ढाई बजे मौसम बदला और बादल छा गए। कुछ ही देर में बादल गरजने की आवाज होने लगी और अपराह्न करीब पौने तीन बजे बारिश शुरू हो गई। इसके बाद रुक-रुककर सवा तीन बजे तक बारिश होती रही। हालांकि बारिश के बाद चल रही पुरवा हवा के कारण बंद कमरों में उमस का प्रभाव बना रहा। सड़कों, छतों व मैदानों में हवा चलने से उमस भरी गर्मी से जरूर राहत मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जिले में कुछ स्थानों पर बारिश के कारण सड़कों व गलियों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को कुछ परेशानी जरूर उठानी पड़ी, लेकिन गर्मी से राहत मिलने से लोगों में खुशी भी देखी गई। उधर, बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल गए हैं। धान की नर्सरी डाल चुके और डालने वाले किसानों का कहना है कि इस समय पानी की सख्त जरूरत है।

नहरों में पानी नहीं होने से नर्सरी डालने में परेशानी हो रही है। यदि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश हो जाए तो तैयार नर्सरी की रोपाई भी किसान शुरू कर सकते हैं। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून ने प्रदेश में दस्तक दे दी है। मंगलवार और बुधवार को जिले में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed