फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   We will protest against the merger of schools in three phases

Chandauli News: विद्यालयों के विलय के विरोध में तीन चरण में करेंगे आंदोलन

Thu, 03 Jul 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
We will protest against the merger of schools in three phases
चंदौली। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक बुधवार को ब्लाॅक संसाधन केंद्र परिसर में हुई। इसमें विद्यालयों के विलय के विरोध में तीन चरण में आंदोलन का निर्णय लिया गया। वहीं शिक्षकों ने ब्लाॅक संसाधन केंद्र सदर पर प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

उनता कहना था कि कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों के विलय से शिक्षकों और गरीब बच्चों के साथ सरकार अन्याय करना चाहती है। इसे शिक्षक किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रवक्ता प्रखर दीक्षित ने बताया कि 50 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों का समीप स्थित विद्यालय में विलय के खिलाफ तीन व चार जुलाई को प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी, संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ मिलकर क्षेत्रीय विधायक व सांसद को पत्रक सौंपेगे। इसके बाद छह जुलाई को ट्विटर अभियान चलाया जाएगा। आठ जुलाई को बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से रसोइयां व शिक्षकों का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा। इस दौरान दिनेश शर्मा, संजय सिंह, मोहम्मद अकरम, मंत्री गौरव मौर्य, अरविंद त्रिपाठी, भानु प्रताप, रेखा गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed