फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   We are grandmothers echoed in the procession of Rani Sati

राणी सती के जुलूस में गूंजा हम दादी वाले हैं

Fri, 26 Aug 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
We are grandmothers echoed in the procession of Rani Sati
पीडीडीयू नगर में शोभा यात्रा निकालती महिलाएं। संवाद - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। श्रीराणी सती श्याम अराधना मंडल की ओर से बृहस्पतिवार की शाम मंडल के वार्षिकोत्सव पर मंगल कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हम दादी वाले हैं की गूंज हुई। सौ से अधिक महिलाएं केशरिया वस्त्र धारण कर चुनरी ओढ़कर मेहदी रचे हाथों में कलश लेकर पूरे नगर का भ्रमण की। शोभायात्रा को देखने वालों की भीड़ जुटी। नगर भ्रमण के बाद कलश यात्रा अग्रवाल सेवा संस्थान में पहुंची और यहां तीन दिवसीय पूजा अर्चना की शुरूआत हुई।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत समाज के लोग बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे नगर के धर्मशाला रोड स्थित जटिया धर्मशाला पर एकत्र हुए। यहां भगवान राणी सती की झांकी सजाई गई। इसके बाद महिलाओं ने सिर पर कलश रखा और शोभायात्रा की शुरूआत हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे घोडे पर सवार ध्वजवाहक चले। उनके पीछे भजन कीर्तन करते समाज के लोग रहे। उनके पीछे एक वाहन पर राणी सती की झांकी सजाई। इसके पीछे महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। शोभायात्रा जीटी रोड पर पहुंचा। यहां से जीटीआर ब्रिज तक पहुंचा और यहां से वापस रोड के दूसरी पटरी पर पहुंच कर अग्रवाल सेवा संस्थान पहुंचा। यहां कलशों को स्थापित किया गया। वहीं राणी सती की तीन दिवसीय पूजा की शुरूआत हुई। शुक्रवार की सुबह दस बजे अखंड ज्योति जलाई जाएगी। 11 बजे मंगल पाठ होगा। इसे वाराणसी से आई आशा वर्मा प्रस्तुत करेंगी। वहीं रात नौ बजे से भजन गंगा आयोजित होगी। इसे सुगंधा वर्मा और प्रमोद वर्मा प्रस्तुत करेंगे। शनिवार की सुबह 11 बजे से फिर भजन गंगा होगी। वहीं दोपहर तीन बजे दादी राणी सती को छप्पन भोग लगाया जाएगा। रात आठ बजे सवामनी प्रसाद का भोग लगेेगा और आरती होगी। शोभायात्रा में मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed