फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Water tank built at Rs 4.5 crore not operational even after ten years

Chandauli News: दस साल बाद भी चालू नहीं हुई 4.5 करोड़ से बनी पानी की टंकी

Fri, 24 May 2024 04:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Water tank built at Rs 4.5 crore not operational even after ten years
चंदौली। नगर में दस साल पहले चार करोड़ 50 लाख की लागत से बनी पानी की टंकी अभी तक चालू नहीं हो पाई। इससे 30 हजार लोगों गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हैं। इसके संचालन नहीं होने का कारण भी अधिकारी नहीं बता पा रहे हैं। चंदौली नगर पंचायत की 30 हजार की आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2014 में जल निगम ने वार्ड नंबर चार में चार करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से पानी की टंकी का निर्माण कराया था। यही नहीं, पाइप लाइन भी बिछाई गई थी, लेकिन आज तक टंकी को जल निगम ने नगर पंचायत को हैंडओवर नहीं किया। करीब 14 हजार लीटर की टंकी शोपीस बनकर रह गई है। नगर पंचायत में 15 वार्डों में 30 हजार से अधिक आबादी रहती है। दो वार्डों में रेलवे ट्रैक के उत्तरी हेड टैंक और शेष 13 वार्डों में दो ओवरहेड टैंक से पानी की आपूर्ति होती है। ये टैंक जर्जर हो गए हैं और पाइप लाइन भी क्षतिग्रसत हो गई है। इसलिए पेयजल की आपूर्ति पूरी नहीं हो पा रही। वहीं, घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed