फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Water supply will be done by connecting the old connection to the new tube well.

Chandauli News: नए ट्यूबेल से पुराने कनेक्शन कोे जोड़कर होगी जलापूर्ति

Fri, 20 Mar 2026 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Water supply will be done by connecting the old connection to the new tube well.
चहनिया। चहनिया कस्बा और खंडवारी में जल निगम की पानी की सप्लाई दुरुस्त करने के लिए नए ट्यूबेल से पुराने कनेक्शन को जोड़ा जाएगा। बुधवार शाम जल निगम और जलजीवन मिशन के अधिकारियों ने क्षेत्र का सर्वे कर कार्य जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। चहनिया कस्बा में जल निगम की सप्लाई से हर साल गर्मी में पानी की जटिल समस्या हो जाती है। महीने में दो से तीन बार कभी मोटर जल जाती है तो कभी अन्य समस्या आ जाती है। इससे लोगाें को गर्मी में काफी समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। खंडवारी बंधवापर मार्ग पर इस समस्या को खत्म करने के लिए नई बोरिंग कराई गई है। अब इसे पुरानी बोरिंग टंकी से जोड़ा जाएगा। इसके लिए जल जीवन मिशन के डीजीएम देवब्रत चक्रवर्ती, प्रोजेक्ट मैनेजर दास बहेरा ने बन रहे बोरिंग भवन का काम जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान साइड इंजीनियर जलजीवन मिशन सूरज सिंह, ठेकेदार ओमप्रकाश सिंह, अविनाश कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed