फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Water released from dams due to heavy rains

भारी बरसात से बांधो से छोड़ा गया पानी

Mon, 09 Aug 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Water released from dams due to heavy rains
चंदौली के चकिया क्षेत्र के पर्वतीय वन क्षेत्र में रविवार की शाम हुई भारी बरसात से बांधो से पानी छोड़ने का क्रम एक बार फिर आरंभ कर दिया गया है। बांधों का जलस्तर बरसात के कारण निर्धारित सीमा से पार हो जाने के कारण नौगढ़ तथा मूसाखाड़ बांध से पानी कर्मनाशा नदी में छोड़ा गया। जिससे लतीफशाह बीयर से सोमवार की सुबह आठ हजार क्यूसेक पानी कर्मनाशा नदी में गिरा। जिसके कारण कर्मनाशा नदी का जलस्तर बढ़ गया।
विज्ञापन

रविवार की शाम लतीफशाह, मूसाखाड़, नौगढ़, चंद्रप्रभा तथा मुजफ्फरपुर बीयर के जलग्रहण क्षेत्रों में बरसात हुई। जिसमें पर्वतीय क्षेत्रों की अपेक्षा मैदानी क्षेत्रों में 50 मिलीमीटर तक बरसात दर्ज की गयी।
विज्ञापन

बरसात होने के कारण नौगढ़ बांध का मेंटेन जलस्तर 895 से उपर चला गया। जिससे रविवार की रात बांध से 900 क्यूसेक पानी मूसाखाड़ बांध में कर्मनाशा नदी के जरिये छोड़ा गया। वही मूसाखाड़ बांध का जलस्तर भी मेंटेन जलस्तर 354 से अधिक हो गया। जिसके कारण मूसाखाड़ बांध से कर्मनाशा नदी के सहारे लतीफशाह बीयर में 4200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस पानी एवं बरसात के कारण लतीफशाह बीयर से 8000 क्यूसेक पानी कर्मनाशा नदी में गिरने लगा। पानी गिरने से लतीफशाह बीयर मनोरम दृश्य उपस्थित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसे देखने के लिए सोमवार की सुबह से ही सैलानियों एवं क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। लतीफशाह बीयर से कर्मनाशा नदी में अधिक पानी गिरने के कारण कर्मनाशा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया। जिससे शहाबगंज ब्लाक के निचले क्षेत्रो में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी। वही चन्द्रप्रभा बांध में भी बरसात होने के कारण बांध का जलस्तर बढ़कर 764 फीट तक पहुंच गया है। इसके बावजूद अभी भी बांध अपने मेंटेन जलस्तर से आठ फीट खाली चल रहा है। चंद्रप्रभा प्रखंड के अधिशासी अभियंता सर्वेश चंद्र सिन्हा ने कहा कि बरसात होने के कारण बांधों से रविवार की रात पानी छोड़ा गया था। बरसात बंद होने के कारण सोमवार की शाम तक पानी छोड़ने का क्रम बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed