फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Water problem in two wards will end by installing tubewell

ट्यूबवेल लगने से समाप्त होगी दो वार्डों में पानी की समस्या

Sat, 02 Apr 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Water problem in two wards will end by installing tubewell
पीडीडीयू नगर। नगर के सुभाष नगर वार्ड में नया ट्यूबवेल लगाया जा रहा है। इसके लिए शु्क्रवार को पूजा पाठ के बाद बोरिंग का कार्य शुरू किया गया। नये ट्यूबवेल और चंदासी के कृष्णा नगर में स्थापित ट्यूबवेल के पाइप लाइन को आपस में भी जोड़े जाने की योजना है। इसके अलावा सुभाष पार्क में बने ट्यूबवेल को पुरानी बोरिंग के पास लगे पाइप में जोड़ने का काम भी शुरू हो गया है। इस कार्य के बाद तीन ट्यूबवेल आपस में जुड़ जाएंगे। इससे भविष्य में एक ट्यूबवेल के खराब होने पर दूसरे ट्यूबवेल के माध्यम दोनों वार्डो के लोगों पानी की सुविधा दी जा सकेगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों सुभाष नगर वार्ड में बोरिंग के खराब होने के कारण वार्ड में पानी का संकट उत्पन्न हो गया था। पुरानी बोरिंग में कंप्रेशर मशीन से सफाई किये जाने के बाद वार्ड के कुछ क्षेत्र में पानी की आपूर्ति शुरू हुई लेकिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

समस्या के विकराल रुप लेने के बाद चेयरमैन नगर पालिका संतोष खरवार ने कमर कसते हुए गंगा प्रदूषण इकाई नियंत्रण के अधिकारियों से वार्ता कर नये ट्यूबवेल लगाने का दबाव बनाया। वहीं दूसरी वार्ड सभासद पति श्रवण यादव भी क्षेत्र में टैंकर के माध्यम से लोगों को पानी आपूर्ति करने में लगे रहे। दोनों प्रतिनिधियों के सार्थक प्रयास के चलते वार्ड में नये ट्यूबवेल लगाने के लिए शुक्रवार को बोरिंग का कार्य शुरू हुआ। इसके अलावा सुभाष नगर वार्ड स्थित ट्यूबवेल से एक पाइप लाइन का विस्तार भी किया जा रहा है, जिसे वार्ड में पुरानी बोरिंग के पास लगे पाइप जोड़ दिया जाएगा। नया ट्यूबवेल लगने के बाद चंदासी वार्ड अंतर्गत कृष्णा नगर में लगे ट्यूबवेल को भी पाइप के माध्यम से आपस में जोड़ा जाएगा। इस कार्य से क्षेत्र में पानी की समस्या समाप्त हो जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed