{"_id":"68c47c58f5bfcf91c808e9fe","slug":"water-problem-due-to-burning-of-tubewell-motor-chandauli-news-c-189-1-svns1011-136366-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: ट्यूबवेल का मोटर जलने से पानी की दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: ट्यूबवेल का मोटर जलने से पानी की दिक्कत
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। अलीनगर क्षेत्र के कई वार्डों के पेयजल आपूर्ति के लिए वार्ड नंबर 16 लंका रोड पर बने पानी टंकी का मोटर चार दिनों से जला है। इससे पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। हालांकि टैंकर से पानी की आपूर्ति की जा रही है लेकिन यह पानी पर्याप्त नहीं है।
अलीनगर वार्ड नंबर 16 में लंका रोड पर बने ट्यूबवेल से वार्ड नंबर नौ मुगलचक, वार्ड नंबर पांच बिछड़ी, वार्ड नंबर 16, वार्ड नंबर तीन, आलमपुर, तारनपुर, इस्लामपुर सहित अन्य जगहों पर लगभग 16 हजार आबादी को पानी की आपूर्ति की जाती है। यहां ट्यूबवेल का मोटर जल जाने से पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। हालांकि टैंकरों से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है लेकिन यह भी पर्याप्त नहीं पड़ रहा है। समस्या को लेकर सभासद प्रतिनिधि शेख कयामुद्दीन ने बताया कि यह समस्या हमेशा बन जाती है। इस संबंध में जलनिगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता अमित राजपूत ने बताया कि मोटर बदलने के लिए भेज दिया गया है। शीघ्र जले मोटर को बदलकर पेयजल की समस्या दूर कर दी जाएगी।