फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Water pipeline damaged due to excavation

गैस पाइप लाइन के लिए की गई खोदाई से पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त

Wed, 19 Oct 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Water pipeline damaged due to excavation
सकलडीहा। कस्बा में गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए कार्यदाई संस्था की ओर से खोदाई का कार्य चल रहा है। इसकी वजह से जलनिगम की पाइप क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे पेय जल की समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन

कस्बा में पिछले एक माह से जगह-जगह गैस पाइप लाइन डालने के लिए मशीन से खोदाई की जा रही है। कार्य के दौरान कार्यदाई संस्था के कर्मचारी सीसी रोड से लेकर इंटरलॉकिंग मार्ग को खोद दे रहे हैं। एक ओर खोदाई के कारण जहां जाम की स्थिति बन जा रही है, वहीं अंडरग्राउंड पेयजल की पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त हो जा रही है। खोदाई के कारण दो दिन पूर्व शुक्रवार को जलनिगम की अंडरग्राउंड पाइप टूट जाने से पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। इससे कस्बा में पानी के लिए परेशानी हो रही है। कस्बा निवासी दिलीप, जेपी यादव, अमित कुमार, हरिकुमार, शेखर आदि ने विभागीय अधिकारियों से शीघ्र समस्या का निदान कराने की मांग की है। इस संबंध में जलनिगम के एसडीओ राजबली ने बताया कि मरम्मत कार्य चल रहा है। शीघ्र ही आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। वहीं नुकसान की कार्यदाई संस्था से रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed