फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Water level of dams started slipping due to lack of rain

बारिश नहीं होने से खिसकने लगा बांधों का जलस्तर

Sat, 16 Jul 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Water level of dams started slipping due to lack of rain
चकिया । मानसून के बावजूद बारिश नहीं होने से कर्मनाशा सिस्टम के बांधों का जलस्तर लगातार गिरता जा रहा है। मूसाखांड बांध के जलस्तर में चार फीट तो नौगढ बांध का जलस्तर पांच फीट तक गिर चुका है। कर्मनाशा सिस्टम की नहरों के संचालन से भी जलस्तर पर प्रभाव पड़ रहा है। इसके बावजूद बांधों में अभी एक महीने तक पानी देने की क्षमता बनी हुई है।
विज्ञापन

जून-जुलाई माह में लगातार मानसून की बेरुखी से पिछड़े मानसून सत्र से बांध में पानी लगातार छिजने लगा है। धान की रोपाई के कारण कर्मनाशा सिस्टम की राईट कर्मनाशा लेप्ट कर्मनाशा मुख्य नहरों के साथ ही जनकपुर माइनर भी लगातार चल रही है । वही बांधों के पानी पर निर्भर कौड़िहार, बनभीषमपुर, भूसी पूर्वी, भूसी पश्चिमी लिफ्ट कैनाल भी संचालित है। कर्मनाशा सिस्टम की नहरों के फुल गेज पर चलाने पर 70 मिलियन घनफूट पानी प्रतिदिन खर्च होता है। वर्तमान में कर्मनाशा सिस्टम के बांधों में 3000 मिलियन घनफूट पानी मौजूद है। इस प्रकार देखा जाए तो सिस्टम में अब भी एक मांह के ऊपर का पानी मौजूद है। वहीं बरसात नहीं होती है तो धान की खेती पर संकट खड़ा हो सकता है।सिंचाई विभाग के सूत्रों के मुताबिक कर्मनाशा सिस्टम के नौगढ़ बांध का वर्तमान जलस्तर 885 फीट हो गया है । जो जून माह से पांच फीट खिसक गया है। इस बांध से 1200 क्यूसेक पानी मूसाखाड बाद में छोड़ा जा रहा है। मूसाखाड बांध का वर्तमान जलस्तर नौगढ़ बांध से पानी आने के बाद भी 342 फीट पर है। जबकि जून माह में बांध का जलस्तर 346 फीट था। चंद्रप्रभा प्रखंड के अधिशासी अभियंता सर्वेश चंद्र सिंहा के अनुसार बांधों में मौजूद पानी से सिस्टम पर आधारित खेतों की रोपाई तथा कुछ दिनों तक सिंचाई हो सकती है। बरसात होने पर ही धान की खेती संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed