Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Up to two Puja special trains will run for those returning home

Chandauli News: घर लौटने वालों के लिए दो तक चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें

Tue, 17 Nov 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Up to two Puja special trains will run for those returning home
दिल्ली, मुंबई, पुणे और दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों के लिए रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। छठ महापर्व के बाद घर से कामकाज पर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों से देश के प्रमुख महानगरों के लिए दो दिसंबर तक विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता सहित कई शहरों के लिए ट्रेनें शामिल हैं। इससे यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे और नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।
पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि मुजफ्फरपुर, शेखपुरा, धनबाद, दानापुर, पटना, रक्सौल, सहरसा, गया, बक्सर, समस्तीपुर, मधुबनी, जयनगर, दरभंगा, बरौनी और हसनपुर रोड सहित कई स्टेशनों से विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। ये ट्रेनें नई दिल्ली, आनंद विहार, शकूरबस्ती, चंडीगढ़, फिरोजपुर, अजमेर, जोधपुर, अहमदाबाद, मुंबई, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, बांद्रा, वलसाड़, उधना, पुणे के हड़पसर, बेंगलुरु, यशवंतपुर, मैसूरु, हैदराबाद, चर्लपल्ली, कोटा और कोलकाता के लिए उपलब्ध हैं। बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ विशेष ट्रेनें प्रतिदिन, जबकि अन्य सप्ताह में एक, दो या तीन दिन चलाई जा रही हैं। पटना से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत स्पेशल भी सप्ताह में तीन दिन चलेगी। पटना और दानापुर से दिल्ली और आनंद विहार के लिए भी प्रतिदिन और सप्ताह के अलग-अलग दिनों में विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन

मुंबई और पुणे जाने वाले यात्रियों के लिए रक्सौल, मुजफ्फरपुर, सहरसा, समस्तीपुर और दानापुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस और हड़पसर के लिए साप्ताहिक ट्रेनें चलाई जा रही हैं। दक्षिण भारत के यात्रियों के लिए दानापुर से बेंगलुरु, सहरसा से यशवंतपुर, दरभंगा से मैसूर और दानापुर व सासाराम से हैदराबाद तथा चर्लपल्ली के लिए विशेष ट्रेनों की सुविधा दी गई है। इसके अलावा बक्सर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच प्रतिदिन मेमू स्पेशल का परिचालन किया जा रहा है। डीडीयू-गया-धनबाद, डीडीयू-पटना-किऊल और डीडीयू-डेहरी-गढ़वा रोड रूट से गुजरने वाली कानपुर-कोलकाता, आगरा-कोलकाता, ऋषिकेश-कोलकाता, हावड़ा-जयपुर, रांची-आनंद विहार, मालदा-उधना, अहमदाबाद-मालदा, जयपुर-कामाख्या और भागलपुर-आनंद विहार पूजा स्पेशल ट्रेनें भी 30 नवंबर तक चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed