फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Water left during paddy harvesting filled the fields

Chandauli News: विभाग की लापरवाही, धान की कटाई के समय छोड़ा पानी, खेतों में भरा

Fri, 24 Nov 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Water left during paddy harvesting filled the fields
शहाबगंज। लतीफशाह बीयर से निकली लेफ्ट व कर्मनाशा नहर में पानी बहाएं जाने से किसानों में रोष व्याप्त है। वहीं खेत में पानी घुसने से धान की कटाई भी बाधित हो गयी है।इस समय धान की फसल पककर तैयार है। कुछ किसान धान की कटाई में जुट गये है। वही कुछ किसान तैयारी में लगे हुए हैं। लेकिन इस दौरान नहर में पानी चलाये जाने से खेतों में पानी घुस गया है। जिससे फसल की कटाई बाधित होने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन

वही आगामी फसल गेंहू के समय पानी के लिए विकट समस्या पैदा हो सकती है। इस बार जून, जुलाई व अगस्त माह में बरसात नहीं होने के कारण किसानों के सामने धान रोपाई की विकट समस्या पैदा हो गई थी। बांध भी सूख गये थे। निजी संसाधनों से किसी प्रकार धान की रोपाई किया। इसके बाद भी पानी के अभाव में धान के पौधे सुखने लगे। लेकिन सितम्बर माह में हुई बरसात ने किसानों के लिए संजीवनी का कार्य किया। वही अच्छी बरसात के कारण बांध भी भर गये। किसानों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिला। धान पकने लगा तो दोनों नहरों को अक्टूबर अंतिम दिन में बंद कर दिया गया। इस समय किसान धान की कटाई में जुटे हुए है तो नहर में पानी चलाये जाने से शाखा माइनरों में पानी बहाएं जाने से किसानों के खेतों में पानी घुस गया है। वही माइनरों में पानी बहने हार्वेस्टर के गुजरने में समस्या पैदा हो गई है। सिंचाई विभाग के इस लापरवाही पूर्ण कार्य को लेकर किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसान चन्द्र प्रकाश, अरविंद मिश्रा,शशी शेखर,अंगद मौर्य ने कहा कि सिंचाई विभाग का कार्य बहुत ही लापरवाही पूर्ण है। ऐसे में धान की कटाई का कार्य बाधित हो जायेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed