फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Water is being released in small quantity in Left Right Karmanasha canals

Chandauli News: लेफ्ट राइट कर्मनाशा नहरों में कम मात्रा में छोड़ा जा रहा पानी

Fri, 27 Jun 2025 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Water is being released in small quantity in Left Right Karmanasha canals
चकिया। कर्मनाशा सिस्टम के बांधों में धान की रोपाई के लिए पानी की कोई कमी नहीं है, लेकिन अभी तक सिस्टम की लेफ्ट और राइट कर्मनाशा नहरों में धान की नर्सरी डालने के लिए कम मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। कर्मनाशा सिस्टम की मुख्य नहरों में अभी तक काफी कम मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। सिंचाई विभाग का मानना है कि नेहरों के कमांड एरिया पर आश्रित अधिकांश किसानों ने धान की नर्सरी निजी संसाधनों के जरिए डाल ली है।
विज्ञापन

किसानों के लिए धान की नर्सरी ही डालने के लिए लतीफशाह वीयर से कम मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। लेफ्ट कर्मनाशा नहर 3 फीट के गेज से और राइट कर्मनाशा 2 फीट गेज से चलाई जा रही है। इससे धान की नर्सरी डालने वाले किसानों को माइनरों से पानी पंपिंग सेटों के जरिये लिफ्ट करना पड़ रहा है। सिंचाई विभाग के सूत्रों के अनुसार लतीफशाह वीयर के पानी से ही अभी नहरों का संचालन हो रहा है। बांधों का पानी वीयर में मंगाकर जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में और रोपाई के लिए नहरों को फुल गेज से चलाने की योजना है। ताकि किसानों को पर्याप्त पानी मिल सके।
विज्ञापन

चंद्रप्रभा प्रखंड के सहायक अभियंता राकेश तिवारी ने कहा कि धान की नर्सरी के लिए किसानों को आवश्यकता नहीं है, जिन किसानों की नर्सरी नहीं डाली जा सारी है उनके लिए लतीफशाह वीयर से पानी नहरों में छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed