{"_id":"60f852a48ebc3e79b436b9fd","slug":"warning-of-agitation-if-there-is-no-drain-and-road-construction-chandauli-news-vns601707318","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली व सड़क निर्माण न होने पर आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली व सड़क निर्माण न होने पर आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिकारगंज। भाकपा माले कार्यकर्ताओं की क्षेत्र के गढ़वा गांव में हुई बैठक में आश्वासन के बाद भी प्रशासन की ओर से नाली और सड़क निर्माण पूरा न कराने पर नाराजगी व्यक्त की गई। चेतावनी दी गई कि जल्द ही वादे के मुताबिक काम नही कराया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि शिकारगंज में काटी गई नाली का निर्माण कराने के साथ ही बलिया, गढवा और शिकारगंज तीनों बस्तियों को जोड़ते हुए सड़क का निर्माण कराने सहित अन्य मांगों के समर्थन में अनशन किया गया। अनशन के दौरान वनाधिकार कानून के दाखिल दावों की सुनवाई करने, गढ़वा को राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग की गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम पीपी मीणा, बीडीओ सरिता सिंह ने आश्वासन दिया कि राजस्व गांव के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके बाद नाली और सड़क निर्माण शुरू हुआ। इस पर अनशन समाप्त हुआ। शुरूआत के बाद न तो नाली पूरी बनी और न ही रास्ता बना। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। भाकपा (माले) जिला सचिव अनिल पासवान ने चेतावनी दी कि यदि वादे के मुताबिक काम नही हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में विजयी राम, रमेश चौहान, शीऊ चौहान, प्रेमा चौहान, गिरजा चौहान, सिद्धू विश्वकर्मा रहे। संवाद
रिपोर्ट- विजय विश्वकर्मा
संपादन- सुजीत शुक्ला
बाइट-1100