{"_id":"836b92d69f3e4a67c0f6ba8c2ca46e8b","slug":"walking-out-in-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाला पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाला पैदल मार्च
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Fri, 14 Aug 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ ने गुरुवार को चार सूत्रीय मांगों के
विज्ञापन
समर्थन में नगर में पैदल मार्च निकाला और धरना-प्रदर्शन किया।
इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और रोजगार सेवकों को नियमित करने की मांग को दोहराया। अंत में डीएम कार्यालय पहुंचकर ग्राम रोजगार सेवकों ने जिलाधिकारी को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष कन्हैया यादव ने कहा कि ग्राम विकास अधिकारी पद के लिए आयोजित हो रही भर्ती पर तत्काल रोक लगाई जाए और ग्राम रोजगार सेवकों को विनियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान किया जाए। रोजगार सेवक नौ वर्षों से निष्ठापूर्वक कार्य कर रहे हैं, लेकिन आज तक हम सभी को राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया गया, जो रोजगार सेवकों के साथ सौतेला व्यवहार है।
जिला उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि रोजगार सेवकों को किया वादा पूरा करने के लिए 25 नवंबर 2014 को मुख्यमंत्री ने द्विपक्षीय वार्ता के दौरान नियमितीकरण की कार्रवाई को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रिग्जियान सैम्फिल को निर्देशित किया था, लेकिन दस माह का समय बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मौके पर पवन गुप्ता संजीव बरनवाल, आजाद यादव, रमाशंकर, रविकान्त, आदि रहे।