{"_id":"6ad918f26cd8fbbb9b0cb7c3","slug":"volunteers-celebrated-the-festival-of-vijayadashami-by-conducting-a-march-chandauli-news-c-189-1-chl1002-156531-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: स्वयंसेवकों ने पथ संचलन कर विजय दशमी का उत्सव मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: स्वयंसेवकों ने पथ संचलन कर विजय दशमी का उत्सव मनाया
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में पथ संचलन में शामिल स्वयं सेवक संघ के सदस्य। स्रोत:-जागरूक पाठक
पीडीडीयू नगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ डीडीयू नगर की ओर से नगर स्थित पोद्दार भवन में विजयादशमी उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु श्रीराम, भारत माता और संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर और शस्त्र पूजन के साथ हुआ। इसमें स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए।
प्रमुख वक्ता सह विभाग कार्यवाह डॉ. आशीष ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना विजयादशमी के दिन हुई थी। स्वयंसेवक पथ संचलन के माध्यम से समाज में एकता और संगठन का संदेश देते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों से अपने आचरण, विचार और कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
उत्सव के बाद स्वयंसेवकों ने नगर में पथ संचलन किया। विभिन्न स्थानों पर महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर संचलन का स्वागत किया। इस दौरान सह जिला संघचालक रामकिशोर पोद्दार, नगर संघचालक बलराम, जिला प्रचारक आशुतोष, नगर प्रचारक विवेकानंद, डॉ. अनिल यादव, विकास चौधरी, संतोष उपाध्याय, रोहित यादव आदि मौजूद रहे।