फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Vocalist Congress Movement

मुखर हुआ कांग्रेस का आंदोलन

Sun, 11 Jun 2017 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंदौली
अमर उजाला ब्यूरो, चंदौली Updated Sun, 11 Jun 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
Vocalist Congress Movement
मुखर हुआ कांग्रेस का आंदोलन
रेलवे स्टेशन का नाम बदले जाने के विरोध में जीटी रोड स्थित शास्त्री पार्क में चल रहे कांग्रेसियों के धरने में शनिवार को वाराणसी के पूर्व सांसद राजेश मिश्र और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व एमएलसी राजेशपति त्रिपाठी ने आंदोलन को नई धार दी। दोनों नेताओं ने शुक्रवार को पुतला दहन के दौरान झुलसे कांग्रेस कार्यकर्ता अकील अहमद से मिलने निजी अस्पताल में पहुंचे। इससे कांग्रेसियों में उत्साह रहा। पुतला दहन की घटना के बाद पुलिस सतर्क रही और सुबह से ही धरना स्थल पुलिस छावनी में तब्दील रहा।
विज्ञापन


सुबह दस बजे ही पुलिस और पीएसी के वाहन धरना स्थल पर पहुंचने लगे। पुलिस अधिकारियों के जमावड़े से हर कोई आशंकित हो उठा। हालांकि कांग्रेसियों ने धरना जारी रखा। दोपहर में दो बजे वाराणसी के पूर्व सांसद राजेश मिश्र धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यहां के भाजपाई जनप्रतिनिधियों ने लोगों के साथ धोखा किया है। केंद्र और प्रदेश सरकार लोगों पर सिर्फ अपना फैसला थोप रही है। इस तरह लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।
विज्ञापन


कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। कहा कि केंद्र सरकार कांग्रेस द्वारा चलाए गए जनकल्याणकारी योजनाओं का नाम बदल कर विकास का दिखावा कर रही है। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी तरह देर शाम धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व एमएलसी राजेशपति त्रिपाठी ने कहा कि अब तक भाजपा जन्मभूमि की राजनीति करती थी अब मृत्युभूमि की राजनीति शुरू कर दी है। कहा कि भगवान राम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा अपने पार्टी के आदर्श पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भी विवाद को भी अखाड़े में खींच लाई। कहा कि भाजपा जय जवान जय किसान के बजाए जल जवान जल किसान के सिद्धांत पर चल रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप मुन्ना, रामजी गुप्ता, मधु राय, सतीश बिंद, शमीम मिल्की मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed