फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Vishwakarma Shram Samman Yojana ambitious scheme of the state government

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना

Mon, 13 Jun 2022 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Vishwakarma Shram Samman Yojana ambitious scheme of the state government
चंदौली। नगर के शास्त्री नगर वार्ड स्थित एक वाटिका में सोमवार को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत दर्जी और नाई का छह दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग केंद्र गौरव मिश्र ने चयनित अभ्यर्थियों को फोल्डर किट वितरण करके प्रशिक्षण शुरू कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत अभ्यर्थियों को छह दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कारीगरों की आर्थिक समृद्धि के लिए उनके तकनीकी, सैद्धांतिक तथा व्यवहारिक जानकारी देकर उत्पाद की गुणवत्ता में सुधार तथा उचित मूल्य के लिए बाजार से सीधे जोड़कर लाभान्वित किया जाने की योजना है। उन्होंने अभ्यर्थियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण पूर्ण व्यक्तियों को प्रमाणपत्र तथा सरकार द्वारा ट्रेडवार टूल किट प्रदान किया जायेगा। कहा कि व्यवसाय को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की ओर से विभिन्न ऋण योजनाओं जैसे-प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना तथा मुद्रा ऋण में लाभान्वित किया जाएगा। यूपिको के जिला समन्वयक रामचन्द्र ने बताया कि प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में राम मनोहर, सना, मान्यती विश्वकर्मा, शिखा, किरन द्विवेदी, महिमा सिंह, राधिका (मास्टर ट्रेनर) सुनील कुमार, राजकुमार, श्रीकांत, अवधेश कुमार, राहुल तिवारी, सतीश कुमार, नेहा कुमारी, हेमलता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed