फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Vishwakarma community has made valuable contribution in building the country: Hansraj

देश के निर्माण में विश्वकर्मा समाज का बहुमूल्य योगदान : हंसराज

Sun, 22 Mar 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Vishwakarma community has made valuable contribution in building the country: Hansraj
चकिया में विश्वकर्मा समाज की बैठक के मुख्य अतिथि एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा का स्वागत करते समाज क
चकिया। विश्वकर्मा समाज की बैठक नगर के जयगुरुदेव वाटिका में हुई। इसमें समाज के लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया गया। इस मौके पर वाराणसी भाजपा विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि भारत की उन्नति के लिए सबका साथ, सबका विकास आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा समाज ने देश के निर्माण में बहुमूल्य योगदान दिया है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि समाज को आर्थिक, व्यावसायिक और राजनीतिक दृष्टि से अति पिछड़े समाज को तरक्की की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने विश्वकर्मा सम्मान योजना में अनेक जातियों को लाभ पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि देश के निर्माण में विश्वकर्मा समाज का बहुमूल्य योगदान है। विश्वकर्मा समाज को अपने बच्चों को शिक्षित बनाने पर जोर दिया और समाज को एकजुट मजबूत और राजनीतिक भागीदारी में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर शैलेशचंद्र शर्मा, रिंकू विश्वकर्मा, अनीता शर्मा, सभासद मीना विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, विष्णु प्रसाद विश्वकर्मा, रिटायर्ड फौजी विजय नारायण विश्वकर्मा, श्रीकांत विश्वकर्मा, विकास शर्मा, महेंद्र प्रताप विश्वकर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा रहे। अध्यक्षता रिटायर्ड फौजी श्यामलाल विश्वकर्मा ने और संचालन राजेश विश्वकर्मा राजू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed