फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   vishvkarma pooja

विधि-विधान से पूजे गए देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा

Fri, 18 Sep 2020 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
vishvkarma pooja
चकिया बिजली उपकेंद्र पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते बिजली कर्मी। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती बृहस्पतिवार को पूरे श्रद्धा व उत्साह से मनाई गई। हालांकि कोरोना महामारी की वजह से इस बार पूजा का स्वरूप बदला नजर आया। अधिकांश स्थानों पर मूर्तियों की जगह भगवान विश्वकर्मा की फोटो रखकर पूजा अर्चना हुई। भंडारा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन नहीं हुुआ। कई सार्वजनिक स्थानों पर तो सामूहिक की जगह व्यक्तिगत रूप से पूजा कर परंपरा निभाई गई। डीआरएम आफिस सहित रेलवे के विभिन्न विभागों में मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की जाती थी। यहां सह भोज और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते रहे। इस वर्ष कोरोना ने पूजा के स्वरूप को बदल दिया। रेलवे केे सिग्नल, डाउन और अप हंप, प्लांट डिपो, फ्लस बट, पावर हाउस, टीआरएस शेड, रेलवे स्टेशन, लोको शेड, लोको पायलट ट्रेनिंग सेंटर, माइक्रो सहित अन्य विभागों में कहीं मूर्ति रखकर तो कहीं कैलेंडर रखकर पूजा की गई। इस दौरान लोग दूर-दूर बैठे और मास्क लगाकर पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन

नगर के नई बस्ती, अलीनगर, चकिया तिरहा सहित अन्य स्थानों के कारखानों व वर्कशाप में भी विधि विधि विधान से आदिशिल्पी पूजे गए। चकिया/शिकारगंज : क्षेत्र के सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर भगवान विश्वकर्मा श्रद्धा व विश्वास के साथ पूजे गए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा की कथा विधि विधान से सुनी और उनका स्मरण किया। भगवान विश्वकर्मा पूजन उत्सव के दौरान क्षेत्र के जागेश्वर नाथ विद्युत उपकेंद्र पर उपखंड अधिकारी अनिल सिंह ने व चकिया विद्युत उपकेंद्र स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर पर अवर अभियंता प्रमोद शर्मा ने पूजन अर्चन किया। इस मौके पर शशि प्रकाश गुप्ता, मनोज यादव, विजय, अनुराग, मनीष सिं,ह रविंद्र नाथ दुबे, महेंद्र कुमार, रामदुलार शर्मा, शिव कुमार मौर्य, निरंजन खरवार, दीपक, संतोष दुबे, अवनीश यादव, भानु प्रताप, प्रमोद कुमार सहित अन्य विद्युत कर्मचारी शामिल रहे। विश्वकर्मा पूजन के अवसर पर क्षेत्र के आरा मशीनों, मोटर गैरेजों सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर भी लोगों ने विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा की।

पीडीडीयू नगर के सर्कुलेटिंग एरिया में भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते आटो रिक्शा चालक वेलफेयर एसो

पीडीडीयू नगर के सर्कुलेटिंग एरिया में भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते आटो रिक्शा चालक वेलफेयर एसो- फोटो : CHANDAULI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed