फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers were performed at the hospital

ग्रामीणों ने किया अस्पताल पर प्रदर्शन

Sun, 15 May 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली Updated Sun, 15 May 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Villagers were performed at the hospital
धानापुर ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर में डॉक्टरों की अनुपस्थिति के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुरा पर नियुक्त चिकित्सकों के लगातार गायब रहने से नाराज जीयनपुरा गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को स्वास्थ्य केंद्र पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। चेताया कि यदि अस्पताल पर चिकित्सकों की मौजूदगी सुनिश्चित नहीं की गई तो अस्पताल में ताला बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


हिंदी के प्रख्यात समालोचक डा. नामवर सिंह व उनके भाई कहानीकार काशीनाथ सिंह की जन्मस्थली जीयनपुर में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की गई है। इसके लिए ग्रामीणों ने अपनी डेढ़ एकड़ भूमि सरकार को नि:शुल्क दी थी। लेकिन स्वास्थ्य केंद्र की हालत बदतर है।
विज्ञापन


प्रभारी चिकित्सक भूपेंद्र शर्मा, फार्मासिस्ट चंद्रभूषण पांडेय सहित अस्पताल पर नियुक्त स्वास्थ्यकर्मी अक्सर गायब रहते हैं। इसकी वजह से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाराज ग्रामीणों का धैर्य शनिवार की सुबह जवाब दे गया और वे अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे।

ग्रामीणों का आरोप था कि स्वास्थ्यकर्मियों के गायब रहने से लोगों को निजी चिकित्सकों से इलाज करवाना पड़ रहा है। चेताया कि सप्ताहभर मेें अस्पताल में चिकित्सकों की मौजूदगी सुनिश्चित नहीं की गई तो अस्पताल में ताला बंद कर दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में खरपत राम, आशुतोष, बंशू राम, रामाज्ञा, घरभरन, मनोज पांडेय, चिंता, विंदु, प्रेमा, मंगल के साथ ही काफी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed