फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers repaired the road by donating shramdan

ग्रामीणों ने श्रमदान कर स्वयं की सड़क की मरम्मत

Sun, 02 Aug 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Villagers repaired the road by donating shramdan
पड़ाव। गांव में खराब पडे सड़क की कई बार शिकायत करने के बाद भी मरम्मत नही हुई तो भुजहुुआ गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को स्वयं श्रमदान कर सड़क की मरम्मत कर चलने लायक बना दिया। ग्रामीणों के इस प्रयास की पूरे जिले में चर्चा हो रही है। मार्ग की मरम्मत से न सिर्फ ग्रामीणों को आसानी हुई बल्कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गांव होते हुए साहुपुरी जाने वालों की राह भी आसान बना दी। साहुपुरी से पीडीडीयू जंक्शन और गांव तक बने तीन सौ मीटर लंबा मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतहो रही थी। मार्ग से गुजरने वाले सीआरपीएफ 148 बटालियन के जवान, बिजली विभाग के लोगों के साथ ग्रामीणों को मुश्किलहो रही थी। कई बार इसकी शिकायत सबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ विधायक से की गई। बावजूद इसके सड़क की मरम्मत नहीं हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने स्वयं सड़क मरम्मत की ठानी। गांव के लोगों ने तीन दिनों तक मेहनत कर क्षतिग्रस्त सड़क को चलने लायक बना दिया।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। भारतीय रेलवे मालगाड़ियों एवं पार्सल ट्रेनों को चलाकर आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति कर रहा है। इस अवधि में आवश्यक वस्तुओं का लदान,परिवहन और उतारने का काम निरंतर जारी है। शनिवार को पं.दीन दयाल उपाध्याय रेल मंडल के भभुआ रोड स्टेशन गुड्स शेड में किसानों के कृषि कार्य के लिए खाद की अनलोडिंग श्रमिकों ने की। इसी तरह सासाराम गुड्स शेड में सीमेंट की अनलोडिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed