फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers raised slogans against investigating officer

जांच अधिकारी के खिलाफ ग्रामीणों ने की नारेबाजी

Thu, 22 Oct 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Villagers raised slogans against investigating officer
इलिया के जेगुरी गांव में जांच अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : CHANDAULI
इलिया। क्षेत्र के जेगुरी गांव में हुए विकास कार्यों की जांच के लिए की गई शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को जांच करने पहुंचे जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी का ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने जांच अधिकारी पर जांच में लीपापोती किए जाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। वहीं अधिकारी ने बताया कि जांच पूरी कर ली गई है और इसकी रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्र स्थित जेगुरी गांव के महेंद्र प्रताप सिंह व लक्ष्मण सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देकर विकास कार्यों की जांच कराये जाने की मांग की थी। जिसपर जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी राज बहादुर सिंह बृहस्पतिवार को गांव पहुंचे थे। इस दौरान इसकी सूचना ग्रामीणों को लग गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जांच अधिकारी व सेक्रेटरी पर विद्यालय के बंद कमरे में रिपोर्ट बनाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने जांच में लीपापोती किए जाने का आरोप लगाया। वहीं जांच अधिकारी राजबहादुर सिंह ने बताया कि जांच पूरी कर ली गई है, रिपोर्ट से मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया जाएगा। इस दौरान रामजी, राजाराम, हनुमान, राम मूरत, विजयमल सिंह, महेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed