फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers protested for road repair

सड़क मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 04 Aug 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Villagers protested for road repair
सकलडीहा। भोजापुर सेवखर रजवाहा के समीप सकलडीहा-चंदौली मार्ग के जर्जर स्थिति से नाराज होकर ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया। ग्रामीणों के अनुसार जर्जर हो चुकी सड़क हादसों का सबब बनती जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भोजापुर सेवखर पुलिया के पास सकलडीहा-चंदौली मार्ग कई दिनों पूर्व धंस गई थी। इसके कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाए होती है वहीं जाम की स्थिति भी बनी रहती है। कई बार शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि तक इसकी अनदेखी कर रहे है। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर मार्ग के मरम्मत कराए जाने की मांग की। चेताया कि जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ नही हुआ तो मार्ग ग्रामीण सड़क जाम करने को विवश होंगे। वहीं एसडीएम प्रदीप कुमार ने विभागीय अधिकारियों सूचित कर मार्ग मरम्मत कराए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर संतोष सिंह, रिशु सिंह, संजय, शंभू शर्मा, अरविंद, केपी यादव, सुनील, प्रमोद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed