पडा़व। क्षेत्र के साहुपुरी में फर्टीलाइजर कंपनी के लिए अधिग्रहित भूमि पर कोयला की रैक लगए जाने से नाराज होकर मंगलवार की सुबह गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया। कहा कि कोयला उतारे जाने से भयंकर धूल उड़ती है और इससे लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही रैक लगाने को बंद नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। क्षेत्र केचांदीतारा, नींबूपुर, सैदपुर, खुटहां, फतेहपुर, व्यासपुर, बखरा, चौरहट, पुरैनी, रतनपुर आदि गांव के किसानों से वर्ष 1952 और 53 में 450 एकड़ जमीन 99 वर्ष के लिए साहू केमिकल एंड फर्टिलाइजर्स के नाम से अधिग्रहित की थी। आश्वासन दिया कि कंपनी में क्षेत्र के किसानों को रोजगार दिया जाएगा। 1952 में कंपनी की शुरूआत हुई। बाद में इसका नाम बदल कर हरि फर्टिलाइजर कर दिया गया। 1989 को कंपनी को अचानक बंद कर दिया गया। बाद में इस भूमि पर कोयले की रैक लगाई जाने लगी। कोयला उतारने से भयंकर धूल उडती है और इससे घरों में रहना भी मुश्किल होता है। खेतों में भी धूल से परेशानी होती है। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नामचीन उद्योगपति कोयला मंत्रालय से साठ गांठ कर खाली पडे स्थानों पर कोयला भंडारण कर रहे हैं। दूसरी तरफ नियम है कि कोयला खदान से कोयला सीधे कल कारखानों, ईंट भट्ठों और पावर प्रोजेक्ट तक जाएगा। दूसरी तरफ कोयले का भंडारण किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में सपा नेता यादवेश यादव, अजीत पटेल, आनंद यादव, रविशेखर पटेल, सवरै़जीत सिंह, कोमल यादव, प्रमोद चौहान, मोहन फौजी, राघवेंद्र मिश्र, किशन यादव, राम पूजन पटेल, अभिषेक पटेल, शुभम पटेल, सागर पटेल, दिवाकर पटेल, पुनीत पटेल, चंद्रकांत यादव, दिवाकर पटेल, बबली चौहान, चंचल रहे।