फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers locked the sub-centre, took SSO hostage

Chandauli News: ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर जड़ा ताला, एसएसओ को बनाया बंधक

Sat, 20 Jul 2024 05:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Villagers locked the sub-centre, took SSO hostage
पीडीडीयू नगर। जिले में बिजली कटौती से लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को हाईटेंशन तारों की मरम्मत के लिए छह घंटे बिजली आपूर्ति बंद करने से पीडीडीयू नगर समेत आसपास के इलाके में लोग परेशान रहे। वहीं, धानापुर में बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने डबरिया उपकेंद्र पर ताला जड़ दिया। साथ ही दो घंटे तक एसएसओ को दो घंटे तक बंधक बनाए रखा। दूसरी तरफ जंपर उड़ने के कारण अमड़ा उपकेंद्र से जुड़े गांवों में बृहस्पतिवार की रात में चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। धानापुर क्षेत्र के डबरिया स्थित विद्युत उपकेंद्र पर शुक्रवार को सुबह पहुंचे ग्रामीणों ने बिजली कटौती का आरोप लगाकर ताला जड़ दिया। साथ ही उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ कैलाश राम को बंधक बनाकर प्रदर्शन करने लगे। धरना प्रदर्शन की सूचना पाकर विधायक सुशील सिंह पहुंच गए। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों से बातचीत कर दस दिन के अंदर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने समेत अन्य समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया। दो घंटे बाद ग्रामीणों ने एसएसओ को मुक्त कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ट्रिपिंग और ओवरलोड के कारण सिर्फ दो से चार घंटे बिजली मिल रही है। प्रदर्शन में लक्ष्मण सिंह, छन्नी सिंह, मनजीत सिंह, विनोद सिंह, वीरेंद्र, मनोज, बंटी सिंह, विशाल सिंह, धीरेंद्र सिंह, अशोक सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed