फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers, including policemen of the outpost, have been drinking salt water from the dam for a month

चौकी के पुलिसकर्मी सहित ग्रामीण एक महीने से पी रहे बांध का खारा पानी

Mon, 04 Oct 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Villagers, including policemen of the outpost, have been drinking salt water from the dam for a month
पीडीडीयू नगर/नौगढ़। विकास खंड के औरवाटाड़ गांव स्थित ट्यूबवेल का मोटर जलने से पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। आलम यह है कि औरवाटाड़ चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी, पीएसी के जवान और गांव के करीब 600 लोग पिछले एक महीने से बांध और हैंडपंप का खारा और गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। गंदा पानी पीने से कई लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी हुई हैं। कई बार शिकायत की गई पर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

विकास खंड के औरवाटाड़ गांव स्थित जल निगम के ट्यूबवेल का मोटर पिछले एक महीने से जल गया है। मोटर जलने से पानी के लिए परेशानी हो रही है। आलम यह है कि चौकी के सिपाहियों और गांव के लोगों को नौगढ़ बांध का पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। शिकायत के बाद कभी पाइप लाइन फटने तो, कभी बिजली आपूर्ति ठप होने और कभी मोटर जलने की बात कहकर पंचायती राज विभाग के अधिकारी जनता को पानी उपलब्ध कराने के नाम पर पल्ला झाड़ दे रहे हैं। ग्राम प्रधान ने चौकी में पानी का टैंकर लगाया है उससे भी पानी समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन

जिसके कारण चौकी के सिपाहियों और तैनात पीएसी पुलिस बल के जवानों को भी नौगढ़ बांध का गंदा पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। चौकी से नौगढ़ बाजार की दूरी 17 किमी है। अगर कोई पुलिसकर्मी वहां जाता है तो पानी खरीदकर लाता है। नहीं तो बंधी का पानी ही उबालकर पीना पड़ता है। गांव में लगे हैंडपंप आर्सेनिक युक्त खारा पानी दे रहे हैं, जो प्रयोग के लायक ही नहीं है। करीब 600 की आबादी वाले इस गांव के लोग अब अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर नाराज हैं। गांव के निवासी और शिक्षामित्र अजय पांडेय ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी मोटर जलने की बात कह कर जनता को गुमराह किया गया है। विभाग को अतिरिक्त मोटरों की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि पीने के पानी के लिए परेशानी ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed