फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers demonstrating against Kotedar

कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

Tue, 29 Mar 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Tue, 29 Mar 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrating against Kotedar
प्रदर्शन करते चारी के ग्रामीण।
तहसील क्षेत्र के रैथा गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को गांव के कोटेदार की  मनमानी के खिलाफ तहसील गेट पर विरोध प्रदर्शन करते हुए उपजिलाधिकारी को शिकायती  प्रार्थना पत्र दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कोटेदार के द्वारा  अनाज वितरण में घोर लापरवाही की जाती है। ग्रामीणों ने विभागीय  अधिकारियों की लापरवाही को कोटेदार की मनमानी का जिम्मेदार ठहराया। 
विज्ञापन

रैथा  गांव के रामजन्म राम ने बीते माह तहसील दिवस में शिकायत किया था गांव के  कोटेदार की जगह कुछ दूसरे लोग सरकारी सस्ते गल्ले की  दुकान को चलाते हैं। और मनमाने तरीके से वितरण व ज्यादा मूल्य वसूलते हैं।  शिकायत के बाद अधिकारियों ने आपूर्ति विभाग को जांच कर कार्रवाई करने का  निर्देश दिया था। लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण जांच सिर्फ  हवा-हवाई ही होकर रह गई। जिससे नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील गेट पर  नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। और शिकायती प्रार्थनापत्र  उपजिलाधिकारी जवाहर लाल श्रीवास्तव को दिया। जिसके बाद एसडीएम ने ग्रामीणों  को आश्वासन दिया कि जल्द ही गांव के कोटेदार के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की  जायेगी। 
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि जनवरी माह में मिटृी के तेल का वितरण नहीं  किया गया और दबंगों के द्वारा फर्जी हस्ताक्षर बनाकर तेल को बेच दिया गया।  ग्रामीणों ने चेताया कि अगर शीघ्र ही कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई  तो वे लोग व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगें। इस विरोध प्रदर्शन में  रामाश्रय राम,    लालमन  राय,  संतोष कुमार, हरिकेश,   महेन्द्र,  रमेश कुमार,  रामउग्रह,   विनय कुमार,   राधेश्याम  व सीता राम आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed