फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers demonstrated to replace the old worn out wire

Chandauli News: पुराने जर्जर तार को बदलने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 02 Jul 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated to replace the old worn out wire
टांडाकला। स्थानीय ग्रामसभा के उत्तर मोहल्ला तिवारी टोला के ग्रामीणों ने मंगलवार को पुराने जर्जर बिजली के तार को बदलकर नए तार लगाने के लिए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि उत्तर मोहल्ला में पुराने जर्जर तार लगे हुए हैं, जो हर सप्ताह टूटकर घरों के सामने गिर जाते हैं। इससे खतरा बना रहता है। बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि वे विद्युत निगम में शिकायत करते हैं, लेकिन कर्मचारी केवल तार जोड़ देते हैं और दूसरे दिन फिर तार टूट जाता है। बीते रविवार को तार जोड़कर गए और सोमवार को फिर टूटकर गिर गया। करीब 50 घरों में आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जर्जर तार अविलंब बदलवाने की मांग की। प्रदर्शन कैलाश तिवारी, गुड्डू तिवारी, पिंटू जायसवाल, गिरीश कनौजिया, संदीप बरनवाल, संजय तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed